27 दिसंबर 2015 - 07:13
सीरियाई सेना ने हलब के पास 65 ज़िले और गाँव आज़ाद कराए।

सीरिया की सेना ने अब तक दक्षिणी व पश्चिमी हलब के निकट के 65 से अधिक ज़िलों, क्षेत्रों और गांवों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

सीरिया की सेना ने अब तक दक्षिणी व पश्चिमी हलब के निकट के 65 से अधिक ज़िलों, क्षेत्रों और गांवों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
सीरिया की सेना के प्रवक्ता ने बताया है कि देश की वायु सेना ने दमिश्क़, होम्स, हमा, इदलिब, और हलब के निकटवर्ती क्षेत्रों में 17 से 26 दिसम्बर के बीच आतंकियों के 590 ठिकानों पर 168 बार हमले किए हैं। उन्होंने बताया कि सीरिया की सेना दक्षिणी व पश्चिमी हलब के निकट के 65 से अधिक ज़िलों, क्षेत्रों और गांवों को आतंकियों से मुक्त कराने में सफल रही है। प्रवक्ता ने बताया कि वायु सेना के युद्धक विमानों के हमलों के कारण बड़ी संख्या में आतंकी, तुर्की से सटे हुए सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर भाग खड़े हुए हैं।
इस बीच सीरिया की वायु सेना ने हमा और इदलिब प्रांतों में आतंकी गुटों के कई कमांड केंद्रों को ध्वस्त कर दिया है। सीरिया की वायु सेना ने इसी प्रकार हमा शहर से चालीस किलो मीटर उत्तर में हथियारों और गोला-बारूद से भरी आतंकियों की दो गाड़ियों को निशाना बना कर उन्हें तबाह कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को भी सीरिया की वायु सेना के युद्धक विमानों ने आतंकी गुट जैशुल इस्लाम के सरग़ना ज़हरान अलवश और कई अन्य आतंकियों को दमिश्क़ के उपनगरिय क्षेत्र में ढेर कर दिया था।